फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी और एसएसपीजी कालेज में आज नया छात्रसंघ

Thu, 11 Dec 2014 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी कालेज और स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान कराया जाएगा। विभिन्न पदों के लिए कराए जा रहे इन कालेजों के चुनाव में कुल 47 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 11 हजार 8 सौ से ज्यादा मतदाता करेंगे। मतदान के लिए
विज्ञापन


 दोनों कालेजों में 27 बूथ बनाए गए हैं। मतदान सुबह 8 से दिन में 1 बजे तक कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना होगी। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पीजी कालेज में होने वाले छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न पदों पर कुल 30 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें अध्यक्ष पद पर 5, उपाध्यक्ष पद पर 3, महामंत्री पद पर
विज्ञापन


 सर्वाधिक 8, पुस्तकालय मंत्री, कला संकाय प्रतिनिधि, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के पद पर तीन-तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। शिक्षा और शारीरिक शिक्षा संकाय के प्रतिनिधि पद के लिए एक-एक उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां पर मतदान के लिए कुल 17

बूथ बनाए गए हैं। कालेज के 7862 छात्र मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दिन में 1 बजे मतदान समाप्त होने के बाद दो बजे से मतों की गणना की जाएगी। गुरुवार को बैरिकेडिंग आदि कर मतदान की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया। मतों की गणना के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों

को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। उधर स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर 3, उपाध्यक्ष पद पर 3, महामंत्री पद पर 5, पुस्तकालय मंत्री पद पर 3 तथा कला संकाय प्रतिनिधि पद पर 2 सहित कुल 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।


इनके भाग्य का फैसला कालेज के 4004 छात्र मतदाता करेंगे। मतदान के लिए परिसर में 10 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी शाम तक पूरी कर ली गई।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें