गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अलग से स्ट्रांग रूम स्थापित किया गया है। यह स्ट्रांग रूम प्रधानाचार्य से अलग कक्ष में बनाया गया है। इस स्ट्रांग रूम में दो डबल लाक की आलमारी का होना अति आवश्यक है। एक आलमारी में हाईस्कूल और दूसरी आलमारी में इंटरमीडिएट की परीक्षा के प्रश्नपत्र रखें जाएंगे। इस कक्ष में दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरा लगा होगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होने वाली है। इस बार 170326 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में 85174 संस्थागत एवं 209 व्यक्तिगत सहित 85383 तथा इंटर में 80766 संस्थागत एवं 4177 व्यक्तिगत सहित कुल 84943 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इस वर्ष 20625 परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी है। इनके लिए जिले में 253 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को पारदर्शी और बेहतर ढंग से कराने के लिए पूरे जिले को दस जोन और 35 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ ही 11 सचल दल गठित किए गए हैं। परीक्षा में कुल 8107 शिक्षक कक्ष निरीक्षक की भूमिका निभाएंगे। बोर्ड परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण केंद्रों को किया जा रहा है। सोमवार तक 85 केंद्रों को कापियों का वितरण किया जा चुका था। जिले को हाईस्कूल की दो लाख 60 हजार तथा इंटरमीडिएट की एक लाख 42 हजार कापियां मिली है। केंद्रवार सेंटर सूची, डेस्क स्लिप एवं उपस्थिति पत्रक केंद्र व्यवस्थापकों को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी।
0000
0000 कोट 0000
केंद्रों पर परीक्षा के प्रारंभ होने से लेकर समाप्त होने तक दोनों पॉलियों में सभी तैयारी सुनिश्चित कर ली जाए। किसी भी दशा में परीक्षा की तैयारी पूरी नहीं पाई जाएगी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अशोकनाथ तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक