फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हमले की घोर निंदा, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रौनियार वैश्य समाज कल्याण संस्थान के सदस्यों एवं पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को हुई। इसमें बिहार जदयू के प्रदेश महासचिव, बिहार राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष, अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय संयोजक राजीव रंजन गुप्ता उर्फ राजू के ऊपर सासाराम में हुए हमले की घोर निंदा की गई। साथ ही बिहार सरकार से अविलंब अपराधियों को पकड़ने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार में गुंडों और अपराधियों का मनोबल बहुत बढ़ गया है। बिहार सरकार को कड़े फैसले लेते हुए अपराधियों का खात्मा करना चाहिए। बिहार सरकार हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करें और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दें। अगर बिहार सरकार 48 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार नहीं करतीं हैं तो बिहार सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर पूर्व सभासद इंद्रचंद्र गुप्त, डा. राजेंद्र, उत्तम कुमार, नथुनी प्रसाद, त्रिलोक प्रसाद, प्रधानाचार्य प्रभु नारायण, उप प्रधानाचार्य अनुप कुमार, पूर्व भाजपा सभासद पवन कुमार और समाज सेविका संगीता गुप्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद 000000
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें