फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन के समर्थन में धरना देकर विरोध प्रकट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। विधानसभा क्षेत्र मुहम्मदाबाद में कड़ी सुरक्षा के बाद भी सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. जनक कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भांवरकोल विकासखंड कार्यालय के गेट पर किसान आंदोलन के समर्थन में धरना दिया।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस नेता व पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान आंदोलन को बदनाम करने की रणनीति पर काम कर रही है। कारपोरेट के दबाव में किसान आंदोलन को कुचलने का षड़यंत्र किया जा रहा है। सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। उनके हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस किसानों की समस्याओं के समाधान और उनकी मांगों के समर्थन में संघर्ष से पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं से संघर्ष तेज करने की अपील की। धरना में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक राय, कुश कुशवाहा, सुरेंद्र राय, रामाशंकर, विजयशंकर तिवारी, रामप्रकाश कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें