फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में अधिकारियों के बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी जनपद स्तरीय अधिकारी उनकी पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। डीएम ने कहा कि अक्सर देखा जा रहा है कि कुछ अधिकारी बिना सूचना मुख्यालय से बाहर चले जाते हैं। फोन करने पर उनके बाहर होने की जानकारी मिलती है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित होते हैं। इस स्थिति को देखते हुए अब सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी बिना पूर्वानुमति मुख्यालय छोड़ना प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई अधिकारी बिना अनुमति बाहर जाता है या अपना मोबाइल फोन बंद रखता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें