फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक सहित पूरे स्टाफ का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयकों की टीम बनाकर शिक्षा क्षेत्र रेवतीपुर में स्थित कुल 84 विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें कुल 371 अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं। इनके सापेक्ष 339 लोग उपस्थित पाए गए। छह अध्यापक अनुपस्थित, तीन अध्यापिकाएं सीसीएल, 18 अध्यापक अवकाश, दो अध्यापिका मातृत्व अवकाश तथा तीन अध्यापक चिकित्सकीय अवकाश पर पाए गए।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय अड़रिया के निरीक्षण में अधिक अनियमितता पाए जाने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित सभी स्टाफ का वेतन भुगतान रोक दिया गया। प्रा.वि. सुहवल पूर्वी-प्रथम में तीन कार्मिक अनुपस्थित थे। प्रा.वि. सुहवल पश्चिमी में दो कार्मिक सीसीएल पर पाए गए। प्रा.वि. बसुका में एक कार्मिक सीएल पर, क.उ.प्रा.वि. बसुका में एक कार्मिक अनुपस्थित, प्रा.वि. महना यादव बस्ती में एक कार्मिक सीएल पर, प्रा.वि. भिटकुआ में एक कार्मिक सीएल पर, प्रा.वि. गजरहीं में एक कार्मिक सीएल पर, प्रा.वि. नगसर में एक कार्मिक सीएल पर, प्रा.वि. रेवतीपुर पूर्वी प्रथम में एक कार्मिक सीएल पर, प्रा.वि. साईतबांध में एक कार्मिक सीएल पर, क.वि. नगसर में एक कार्मिक मातृत्व अवकाश पर पाई गईं। बीएसए ने बताया कि प्रा.वि. दोहला पर ग्राम प्रधान द्वारा खाद्यान्न विद्यालय पर उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिसके संबंध में ग्राम प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया है। प्रा.वि. सुगवलिया में एक कार्मिक सीएल पर, उ.प्रा.वि. कालूपुर में एक कार्मिक सीएल पर, उ.प्रा.वि. मेदिनीपुर में एक कार्मिक मेडिकल पर जिनका मानव संपदा कोड-15274 है। प्रा.वि. कालूपुर में दो कार्मिक सीएल पर, प्रा.वि. मेदिनीपुर एक कार्मिक सीएल पर, क.वि. सुहवल में एक कार्मिक सीएल पर, प्रा.वि. चकमहिबुल्लाह में एक सहायक अध्यापिका छह जुलाई से लगातार अनुपस्थित हैं। अनुपस्थिति के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी रेवतीपुर को आख्या स्पष्टीकरण सहित उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। बीएसए ने बताया कि क.वि. उधनरपुर में एक कार्मिक सीएल पर, प्रा.वि. टौंगा में एक सहायक अध्यापक के अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण मांगा है। क.वि. असांव में एक कार्मिक सीएल पर, प्रा.वि. नवली में एक कार्मिक मातृत्व अवकाश पर, उ.प्रा.वि. नवली में एक कार्मिक मेडिकल पर, एक कार्मिक सीसीएल पर, उ.प्रा. कन्या नवली में एक कार्मिक मेडिकल पर, प्रा.वि. आलमका पुरा में एक कार्मिक सीएल पर और क.उ.प्रा.वि. कल्याणपुर में एक कार्मिक निरीक्षण के दौरान सीएल पर पाए गए। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान छह अध्यापक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। उनका अनुपस्थित दिवस का वेतन रोकते हुए संबंधित अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बताया कि जिन विद्यालयों में साफ-सफाई, एमडीएम से संबंधित कमियां मिली है उनसे स्पष्टीकरण मांगते हुए उसे तत्काल दूर करने का निर्देश दिया गया। विद्यालयों के निरीक्षण में सभी खंड शिक्षा अधिकारी एवं सभी जिला समन्वयक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें