फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेज पर डांस से रोका तो आपस में भिड़ गए बाराती

Sun, 11 Dec 2016 01:21 AM IST
गाजीपुर
विज्ञापन
शादी समारोह में गोली लगने से डांसर की मौत
विज्ञापन
ाना क्षेत्र के पटकनिया गांव में शुक्रवार की रात बारात में डीजे पर गाना बजाने को लेकर नशे में धुत बारातियों और घरातियों में किचकिच शुरू हो गई। बाद में आरकेस्ट्रा के स्टेज पर डांस करने की बात को लेकर बाराती आपस में भिड़ गए। इस दौरान चले लाठी-डंडा में आधा दर्जन बाराती घायल भी हो गए।मालूम  हो कि बक्सर (बिहार) निवासी ऋषि चौधरी (दुल्हा) की शादी पटकनियां गांव के मुक्तेश्वर चौधरी की पुत्री पूजा के साथ तय थी। शुक्रवार देर शाम बारात  नाचते-गाते लड़की के दरवाजे पर पहुंचे। यहां डीजे पर मन-पसंद गाना बजाने को लेकर नशे में धुत कुछ बाराती हो-हल्ला करने लगे। लड़की पक्ष ने समझाबुझाकर किसी तरह सबको शांत कराया।
विज्ञापन


इसके बाद रात में आरकेस्ट्रा के दौरान नशे में धुत बाराती स्टेज पर चढ़कर नाचने की कोशिश करने लगे। इस बात का अन्य बारातियों में विरोध किया। इस पर मारपीट शुरु हो गई। इस  मारपीट में सोनू कुमार (25), अमरेंद्र कुमार  (32) सतेंद्र कुमार (40), राजू सिंह (22), राकेश रंजन (30), मनोज कुमार सिंह (38) वर्ष घायल हो  गये। ये घायल बाराती माहौल को भांपते हुए रात में वापस लौट गए।सुहवल थाना के  निरीक्षक शरदचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि इस मामले की जानकारी     उन्हें नहीं है और  न ही अभी तक किसी ने सूचना दी है। अगर      इस मामले में कोई सूचना     मिलती है तो  आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें