फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वैवाहिक मुहूर्त पर विराम, अब 18 नवंबर से बजेगी शहनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर। 11 जून की शाम 6:40 बजे पूरब दिशा में गुरु अस्त हो रहे हैं, जो सात जुलाई को दिन में तीन बजे पूरब दिशा से उदित होंगे। इससे पहले छह जुलाई को विष्णु शयनी एकादशी है। इसके दूसरे दिन से चातुर्मास भी शुरू हो जाएगा। इन दिनों में सभी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, जनेऊ, गृह प्रवेश, मुंडन आदि पर लगभग पांच माह के लिए ब्रेक लग जाएगा। जमानिया के विद्वान ज्योतिषाचार्य सुनील पांडेय ने बताया कि गुरु को वैवाहिक जीवन और दांपत्य सुख का कारक माना जाता है। गुरु के अस्त होने पर वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं और दांपत्य सुख में कमी हो सकती है।
विज्ञापन

ज्योतिष गणना में गुरु एवं शुक्र दोनों ग्रहों का विशेष महत्व है। मां कामाख्या धाम के महंत आकाश राज तिवारी ने बताया कि गुरु ग्रह के अस्त होने पर शादी विवाह नहीं किए जाते। एक नवंबर को प्रबोधिनी एकादशी से शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें