फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक संतुलन के लिए रोकें भ्रूण हत्या

Tue, 26 Jan 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसकेबीएम डिग्री कालेज के एनएसएस के छात्र और छात्राओं ने देवैथा गांव में रविवार को आयोजित शिविर में न सिर्फ सफाई की बल्कि ग्रामीणों को सामाजिक संतुलन के लिए भ्रूण हत्या रोकने के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों को स्वच्छता
विज्ञापन


का महत्व बताते हुए कहा कि सफाई अपना कर तमाम बीमारियों से बचा जा सकता है। एनएसएस के छात्र और छात्राओं ने  महिलाओं और पुरुषों से बातचीत कर उन्हें सफाई के लिए प्रेरित किया। कहा कि वे न सिर्फ अपने घर में बल्कि

आसपास के क्षेत्रों में भी सफाई रखें। आसपास जलभराव न होने दें ताकि मच्छरों का प्रकोप न हो। बच्चों को हाथ धुलने के बाद ही भोजन करने दें। बताया कि सफाई बरत कर तमाम बीमारियों से बचा जा सकता है। यह भी बताया कि
विज्ञापन


समाज में लगातार बढ़ रहीं भ्रूण हत्याओं से सामाजिक असंतुलन बढ़ता जा रहा है। भ्रूण हत्या सबसे बड़ा पाप है। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में सामाजिक असंतुलन पैदा होगा जिसका खामियाजा आम लोगों को

भुगतना पड़ेगा। यह भी बताया कि लड़कियों को लड़कों के बराबर महत्व देते हुए उन्हें बेहतर शिक्षा दी जाए। शिक्षित लड़कियां एक नहीं बल्कि दो परिवारों को शिक्षित करती हैं। लड़कियों को शिक्षित कर ही राष्ट्र को मजबूत बनाया जा
विज्ञापन


सकता है। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक गुलाम मजहर खां, मंजूलता, वशीम खां, दिव्या जायसवाल, अंजुम परवीन, आसिफ  खां, खालिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें