कासिमाबाद जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) के तत्वावधान में तृतीय पृथ्वीराज चौहान एकता महायज्ञ एवं पृथ्वीराज चौहान जयंती समारोह का आयोजन शुक्रवार को कुत्तुबपर में किया गया। महायज्ञ एवं जयंती समारोह के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश चौहान ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी किसी भी राजनैतिक दल ने अंतिम हिंदू सम्राट राष्ट्र रक्षक महाराजा पृथ्वीराज चौहान को सम्मान नहीं दिया। इसलिए पार्टी ने यह निर्णय किया है कि उत्तर प्रदेश में 108 स्थानों पर पृथ्वीराज चौहान एकता महायज्ञ कराकर एवं सम्पूर्ण भारत में 1008 स्थानों पर पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति की स्थापना कराकर उनका खोया हुआ सम्मान वापस लौटाएगी।
उन्होंने कहा कि अंतिम हिंदू सम्राट राष्ट्र रक्षक महाराजा पृथ्वीराज चौहान एक पराक्रमी राजा थे। उन्होंने अपने बाहुबल की बदौलत किसी भी बाहरी मुगल आक्रमणकारियों को देश की सीमाओं पर आने नहीं दिया। यही नहीं सीमाओं की रक्षा के साथ दुश्मनों को परास्त कर वापस भेजने का काम किया। वह एक वीर योद्धा के साथ-साथ दयालु भी थे। इसका जीता जागता उदाहरण 16 बार मुहम्मद गोरी को परास्त करना और उसको माफ करना है। उस महान योद्धा को सभी राजनैतिक दलों ने नजरअंदाज किया लेकिन पार्टी उनका खोया हुआ सम्मान हिंदुस्तान में वापस दिलाने के लिए प्रतिज्ञाबद्ध है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुनील चौहान, बीके सिंह चौहान, हरिश्चंद्र चौहान, मनोज गोंड, मुन्नीलाल चौहान, प्रदीप चौहान, डा. लखन सिंह चौहान, प्रमोद चौहान, जयबहादुर चौहान, अजय चौहान, चंदन चौहान, डा. अच्छेलाल चौहान, नारायन चौहान, जयनाथ चौहान, अनिल यादव, जयबहादुर मौर्या, मुन्ना चौहान, मन्नू चौहान, अनिल चौहान, जयप्रकाश चौहान, अजीत चौहान, मनोज चौहान, श्रीभगवान चौहान, एके चौहान, लक्ष्मण चौहान, सुशील चौहान, सुनील चौहान, टुनटुन चौहान, संजीत चौहान, रामभजन चौहान आदि मौजूद थे। अध्यक्षता पिंटू चौहान एवं संचालन संजीव चौहान ने किया।