फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनायक जयप्रकाश की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

Fri, 09 Jan 2015 11:11 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर के गोराबाजार क्षेत्र स्थित पीजी कालेज चौराहे पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा बीते गुरुवार की रात संदिग्ध हाल में क्षतिग्रस्त हो गई। इसको लेकर शुक्रवार की सुबह आसपास के लोग आक्रोशित हो उठे। सूचना पाकर सीओ सिटी कमल किशोर मौके पर पहुंचे। उन्होंने राजगीरों को बुलवाकर प्रतिमा की मरम्मत कराई। तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन



पीजी कालेज चौराहे पर समाजवादी नेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पक्के चबूतरे पर स्थापित की गई है। बीते गुरुवार की देर शाम तक प्रतिमा सही सलामत थी। लेकिन रात में संदिग्ध हाल में चबूतरे के ऊपर स्थापित प्रतिमा क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गई। इसके साथ ही रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई।

शुक्रवार की सुबह जब आसपास के लोगों की नजर क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर पड़ी तो वे आक्रोशित हो उठे। लोगों ने घटना की सूचना सीओ सिटी कमल किशोर को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने राजगीरों को बुलवाकर प्रतिमा की मरम्मत करा उसे चबूतरे पर स्थापित करवाया। सीओ ने गोराबाजार चौकी प्रभारी को प्रतिमा की रेलिंग का जल्द से जल्द रंगरोगन कराने का निर्देश दिया। इस घटना को लेकर आसपास के लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन


कोई इस घटना के पीछे शरारती तत्वों का हाथ होना बता रहा है, वहीं कुछ लोग भारी वाहन के धक्के से प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने का अनुमान लगा रहे हैं। इस संबंध में सीओ सिटी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि इसके पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ होगा तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें