रेलवे मैैदान में 27वीं जिला स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले हुए। 74 किग्रा भारवर्ग में मसउदपुर के नीरज यादव ने संदीप यादव को पराजित किया। इसी तरह 57 किग्रा
भार वर्ग में शेखनपुर के अजीत यादव ने परेवां के प्रमोद यादव, 61 किग्रा में दाउदपुर के संदीप यादव ने अमुवारा के विपिन कुमार, 65 किग्रा में रुद्रपुर ककरही के विकास यादव ने गुरूबाग के पारसनाथ को पटखनी दी। 70 किग्रा में
शेखनपुर के उमाशंकर यादव ने परेवां के रितेश को पराजित किया। इसके अलावा 86 किग्रा में गुरूबाग के बब्लू कुशवाहा, 97 किग्रा में गुरूबाग के दीपक यादव को वाक ओवर मिला। विजयी पहलवान 2 से 5 नवंबर तक जौनपुर में
आयोजित राज्यस्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम का लोहा मनवाएंगे। इससे पहले प्रदेश कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष पभ्रेमशंकर तिवारी, अंतरराष्ट्रीय पहलवान सीताराम यादव और जिला सचिव रामवृक्ष यादव ने विजेता और
उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका अंबिका पाल, रामजीत पहलवान, उदय यादव, दिवाकर पहलवान ने निभाई। इससे पहले जिला पंचायत के पूर्व सदस्य किशोर यादव, कनेरी के ग्राम प्रधान कमलेश सिंह,
बृजेश सिंह, सुदामा विश्वकर्मा, छोटेलाल यादव, विरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ यादव की तरफ से किया गया था।