फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: छात्र संवाद महासम्मेलन में भाजपा पर बरसे छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
मरदह स्थित एक विद्यालय में व्यापारियों की समस्या सुनते हुए प्रदेश के पंचायती राजमंत्री ओमप्रकाश
विज्ञापन
जलालाबाद में शनिवार को समाजवादी छात्र सभा की ओर से छात्र संवाद महासम्मेलन आयोजित किया गया। जखनिया विधानसभा अध्यक्ष पंकज यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर विनीत कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। विनीत कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ने सबसे अधिक नौजवानों के भविष्य को बर्बाद करने का काम किया है। शिक्षा और रोजगार के नाम पर युवाओं को केवल गुमराह किया गया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं के अधिकार सुरक्षित रहेंगे। कार्यक्रम में समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा, जिला प्रमुख महासचिव मनीस्वर यादव, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, जखनिया विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव राजू, पूर्व प्रत्याशी गरीब राम, पप्पू कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा और इंद्रजीत कुशवाहा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता छात्र सभा के जखनिया विधानसभा अध्यक्ष पंकज यादव ने की।

मरदह स्थित एक विद्यालय में व्यापारियों की समस्या सुनते हुए प्रदेश के पंचायती राजमंत्री ओमप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें