देश को कई राष्ट्रीय पहलवान देने एवं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व खेल उपनिदेशक रहे राष्ट्रीय कुस्ती के कोच मृत्युंजय राय उर्फ पंथजी की स्मृति में उनके पैतृक गांव शेरपुर पंचायत में अत्याधुनिक व्यायामशाला का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। जानकारी देते हुए उनके पुत्र नवीन राय ने बताया कि इसके लिए बलिया सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त ने सांसद निधि से 25 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। इस संबंध में उनका एक पत्र मुहम्मदाबाद विधायक प्रतिनिधि पियूष राय ने परिजनों को सौंपा है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधी आनंद राय मुन्ना, पूर्व प्रधान जयप्रकाश राय, प्रधान प्रतिनिधी जयानंद राय मोनू, नवीन कुमार राय, मंडल अध्यक्ष सतीश राय, नीरज राय, ओम प्रकाश राय, अनिल राय मास्टर, अनुज राय, मुनींद्र नाथ राय, अंकुर राय, सत्यप्रकाश राय, राहुल राय, अनिरूद्ध यादव, राजू राय, नीरज राय, शालीन राय, राकेश राय, ओमप्रकाश मुन्ना राय आदि उपस्थित रहे। संवाद