फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दस बच्चों का नामांकन प्रवेश फॉर्म भरकर किया अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर के परिसर में स्कूल चलो अभियान के नवीन शैक्षिक सत्र का शुभारंभ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर और 10 बच्चों का नामांकन प्रवेश फॉर्म भरकर किया। इसके बाद नामांकित छात्रों को शासन की तरफ से प्रदत्त नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं चॉकलेट भी वितरित किया। उन्होंने एमडीएम में बने भोजन को चखा और उसकी गुणवत्ता की तारीफ भी की। विभाग की ओर से लगाए गए टीएलएम स्टालों का अवलोकन करते हुए प्रशंसा भी की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कक्षास्तर के अनुरूप भाषा एवं गणित विषय के निर्धारित निपुण लक्ष्यों को प्राप्त करने वाले निपुण बालक एवं बालिकाओं को मुख्य अतिथि एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र दिया। इसके बाद कक्षा कक्ष संचालन में सकारात्मक योगदान एवं नवाचार के क्षेत्र में किए गए कार्यों को करने वाले ब्लाक के पांच सर्वोत्तम अध्यापक एवं शिक्षामित्रों और सामुदायिक सहभागिता में सक्रिय योगदान देने वाले विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों को भी जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांव के प्रत्येक बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव ने कहा कि जिस तरह पिछले शैक्षिक सत्र में शासन की ओर से निर्धारित किए गए लक्ष्य 62389 के सापेक्ष 91785 बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराकर पूरे प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त कर कीर्तिमान प्राप्त किया था। उसी प्रकार इस नवीन शैक्षिक सत्र में भी लक्ष्य से 20 प्रतिशत अधिक छह से 14 आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराकर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के लिए बेसिक विभाग कटिबद्ध है। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता, डायट प्रवक्ता हरिओम प्रताप, एसआरजी, प्रधानाध्यापक अजय कुमार, विपिन सिंह, अश्विनी, अजय, श्रवण, प्रवीण, सुशील गुप्ता आदि उपस्थित थे। इससे पहले विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक ने तथा अंत में खंड शिक्षा अधिकारी सदर अविनाश कुमार ने आंगतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें