फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकाल जताया हर्ष

Thu, 12 Feb 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा में मिली भारी जीत पर आम आदमी पार्टी की जीत से कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल एवं बैठक कर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार नगर के आप कार्यकर्ताओं और स्कूल की छात्राओं ने बुधवार को जुलूस निकाला। कार्यकर्ता तथा छात्राएं पार्टी की टोपी लगाए नारे लगाते चल रही थी।

जुलूस के बाद कार्यकर्ताओं की तरफ से मिठाई बांटी गई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, आफताब खां, रामनिवास प्रसाद, पियूष जायसवाल, वाजिद खां, शोएब खां, जहांगीर खां, कबीर खां, संजय गुप्त उपस्थित थे।
विज्ञापन


मरदह संवाददाता के अनुसार आप कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर अपनी खुशियां व्यक्त की। इस मौके पर ब्लाक संयोजक लल्लन सिंह ने कहा कि विस चुनाव की जीत सही मायने में आम आदमी की जीत है।

इस अवसर पर बेचन, रामाश्रय जायसवाल, रामसुख चौहान, सुरेश, मुन्ना, आनंद मोहन, आलोक, विजयलाल, शंकर चौहान, प्रवीण गुप्त, राहुल सिंह, मोनू वर्मा, सोनू वर्मा, विनय सिंह आदि शामिल थे।

दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार दिल्ली में आप की जीत पर खुशी में कार्यकर्ताओं ने बाजार चित्रुहानी पर जमकर आतिशबाजी की। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर पप्पू चौहान, रमेश चौहान, विजय यादव, मुलायम यादव, मनीष चौरसिया, बाबूलाल यादव, सुरेश गुप्ता, इम्तियाज अहमद, मनोज पाठक आदि मौजूद थे। 

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार आप कार्यकर्ताओं की बखारीपुर स्थित मंदिर परिसर में हुई बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर संयोजक बाबूचंदन कुशवाहा, संतोष गुप्त, पुरुषोत्तम कुशवाहा, विसर्जन पाल, डा. राजेश्वरआदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें