फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सेंट जोसेफ बना ओवरआल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट जाॅन्स स्कूल तुलसीपुर को दूसरा तथा सेंट फ्रांसिस स्कूल रामनगर को तीसरा स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। सीआईएससीई वाराणसी जोनल एथलेटिक मीट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर सेंट जोसेफ स्कूल शिवपुर को ओवरआल चैंपियनशिप का खिताब प्रदान किया गया। सेंट जाॅन्स स्कूल तुलसीपुर, गाजीपुर दूसरे तथा सेंट फ्रांसिस स्कूल रामनगर को तीसरा स्थान मिला।
सेंट जाॅन्स स्कूल के परिसर में पांच किलो मीटर वाॅक प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में साहिल कुमार प्रथम, अश्विनी यादव द्वितीय तथा श्रेयांश मित्तल तृतीय स्थान पर रहे। बालिकाओं की तीन किलो मीटर वाक प्रतियोगिताओं में आयुषी उत्कर्ष पहले, अनय अंसारी दूसरे एवं पल्लवी त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

बालकों की सौ मीटर दौड़ में हरिओम प्रथम, आलोक कुमार द्वितीय, आयुष राय तृतीय एवं सीनियर बालिका वर्ग में साक्षी यादव पहले, रश्मि टोप्पो दूसरे एवं वैभवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मीट में सीनियर बालक वर्ग में सेंट फ्रांसिस स्कूल, रामनगर के हरिओम, बालिका वर्ग में सेंट जाॅन्स स्कूल मडौ़ली की श्रेया शर्मा को पुरस्कृत किया गया।
इसके अलावा जूनियर बालक वर्ग में सेंट जाॅन्स स्कूल जौनपुर के अंशु यादव, बालिका वर्ग में सेंट जोसेफ कांवेंट स्कूल शिवपुर की सुरीना केरकेट्टा, सब जूनियर बालक वर्ग में सेंट मेरीज स्कूल रसड़ा के आकाश कुमार, सब जूनियर बालिका वर्ग में सेंट जाॅन्स स्कूल बीएलडब्लू वाराणसी की कनिका पटेल को बेस्ट एथलीट के रूप में पुरस्कृत किया गया।
सीनियर बालक वर्ग में सेंट जाॅन्स स्कूल तुलसीपुर, सीनियर बालिका वर्ग में सेंट जोसेफ कांवेंट स्कूल शिवपुर, जूनियर बालक वर्ग में ज्योति निकेतन आजमगढ़, जूनियर बालिका वर्ग में सेंट जोसेफ कांवेंट स्कूल शिवपुर, सब जूनियर बालक वर्ग में सेंट जाॅन्स स्कूल जौनपुर, सब जूनियर बालिका वर्ग में सेंट जोसेफ कांवेंट स्कूल शिवपुर को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ग्रुप चैंपियनशिप प्रदान की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि फादर अंटोनी पल्ली पुरोहित ने सभी विद्यालयों से आए हुए स्पोर्ट्स आफीशियल्स एवं कोच को सम्मानित किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आनंद ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें