फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एसआरएम टीम ने सीएचसी व पीएचसी का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार स्टेट रिव्यू मिशन (एसआरएम) के द्वितीय चरण में 20 अगस्त से 23 अगस्त तक ब्लॉक में स्थित चिकित्सा इकाइयों का स्थलीय पर्यवेक्षण किया गया। फतेहपुर जिले के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. इश्तियाक अहमद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक लालचंद, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रविरंजन, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रेम प्रकाश राय, एआरओ गौरव सिंह के नेतृत्व ब्लॉक की कुल 21 चिकित्सा इकाइयों का भ्रमण किया गया। टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेहूं, अविसहन, पांडेपुरराधे, आयुष्मान आरोग्य मंदिर गोविंदपुर कीरत, घरिहां, गाईं, मटेहूं, हैदरगंज, रायपुर बाघपुर, नसरतपुर, बरही, बिहरा, मरदह, सिंगेरा, गेहुणी, दुर्खुशी, इंदौर, पारा, रानीपुर आदि का भ्रमण किया। इसके तहत रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेला की तैयारियों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडेपुरराधे का विशेष निरीक्षण किया गया। हर बिंदु पर हुई जांच करने के साथ कमियों को सुधारने का दिया अल्टीमेटम भी दिया। टीम ने चिकित्सा इकाइयों के भवन की स्थिति, पहुंच मार्ग, मरीजों के बैठने की व्यवस्था, दवा वितरण की सुविधा, कर्मचारियों के व्यवहार, जांच उपकरणों व अन्य सामग्रियों की उपलब्धता सहित सभी बिंदुओं पर विस्तार से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जो भी आवश्यक कमियां पाई गईं, उन्हें तत्काल ठीक करने के लिए संबंधित प्रभारी को समय सीमा दी गई। टीम ने निर्देश दिया कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें