फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मनमानी के खिलाफ सभासदों का धरना सातवें दिन भी जारी

विज्ञापन
जमानिया नगर पालिका में धरना पर बैठक सभासदगण। संवाद
विज्ञापन
जमानिया। नगर पालिका परिषद में भ्रष्टाचार, आउटसोर्सिंग कर्मियों के पीएफ घोटाले और मनमाने रवैये के विरोध में सभासदों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। वह 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। सभासदों का अनिश्चितकालीन आंदोलन रविवार को सातवें दिन भी जारी रहा। चेताया कि जबतक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती और सभी घोटालों की निष्पक्ष जांच नहीं कराई जाती, तबतक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर सभासद राहुल वर्मा, सचिन वर्मा, विकास जायसवाल और सुरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें