अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हेतु मुहम्मदाबाद में जागरुकता जुलूस निकालते वीएचपी कार्यकर्ता।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण अभियान में सहयोग के लिए विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में आरएसएस के सहयोग से जन जागरूकता जुलूस निकाला गया। अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए नगर में निकाला गया जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए आमघाट सहकारी कालोनी स्थित गांधी पार्क पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में जिला प्रचारक सुशील, नगर प्रचारक आलोक कुमार, नगर कार्यवाह अनुज राय, नगर अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद सुनील मद्धेशिया, दुर्गादत्त चतुर्वेदी, विपुल राय, संजय जायसवाल, विनोद, कृपाशंकर राय, मोहन तिवारी, अभिषेक, हर्ष सिंह, सूर्यप्रकाश यादव, राकेश यादव, कुलभूषण द्विवेदी शामिल थे। मुहम्मदाबाद: अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण अभियान के सहयोग के लिए जन जागरूकता जुलूस निकाला गया। नगर के शाहनिंदा स्थित हनुमान मंदिर से जन जागरूकता जुलूस निकाल कर लोगों से मंदिर निर्माण में सहयोग करने का आग्रह किया गया। जुलूस शाहनिंदा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर इलाहाबाद बैंक रोड, हाटा रोड होते हुए तहसील कार्यालय पर समाप्त हुआ। इस मौके पर जिला सह अभियान प्रमुख रामजी गिरि ने कहा कि भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण में हर परिवार की भागीदारी के लिए संगठन की ओर से धन संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए गांव, नगर, मंडल स्तर पर टोली बनाई गई है, जो प्रत्येक परिवार के पास जाकर मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह कर निधि प्रमुख को उपलब्ध कराएगी। निधि प्रमुख धन को मंदिर निर्माण के लिए बैंकों के जारी खाते में उसे जमा कराने का कार्य करेंगे। जन जागरूकता अभियान में भाजपा नेता दिनेश वर्मा, तेजबहादुर यादव, ओमप्रकाश गिरि, पुर्णेंदु राय, गणेश गुप्ता, कुश वर्मा, अमित अग्रवाल, सुजीत गुप्ता, प्रतीक वर्मा, बजरंगी, जयप्रकाश, अमित चौरसिया, धर्मचंद चौधरी, शशिप्रकाश पांडेय, अवधेश कुशवाहा आदि शामिल थे।