सुहवल(गाजीपुर)। आजाद स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में स्थानीय गांव के इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे 47वीं अंतर्राज्यीय गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय/ भुल्लन राय मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को तीसरे नाक आउट मुकाबले में बिहार इलेवन ने पेनाल्टी शूट आउट के जरिए गाजीपुर इलेवन को 5-4 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
मध्यांतर से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मध्यांतर होने तक दोनों टीमें गोल रहित बराबरी पर रहीं। इसके बाद दोनों टीमों को कई नजदीकी अवसर मिले, लेकिन कोई टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। मैच के दौरान अधिकतर समय तक गेंद बिहार इलेवन के कब्जे में रही। मैच समाप्त होने पर दोनों ही गोल रहित बराबरी पर छूटा। इस पर निर्णायक ने पेनाल्टी शूट आउट कराने का निर्णय लिया। लगातार दो बार पेनाल्टी शूट आउट के बावजूद निर्णय निकलता न देख निर्णायक ने अंतिम बार एक बार फिर पेनाल्टी शूट आउट का सहारा लिया। जिसमें बिहार इलेवन ने 5-4 से जीत दर्जकर अगले मुकाबले के लिए स्थान सुरक्षित कर लिया। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान आदित्य नारायण राय, प्रफुल्लचन्द्र राय, प्रधानाचार्य हरेन्द्र प्रसाद सिंह, विकास राय, रजनीश राय, मनीष राय, जब्बार खां, प्रिंस राय, राहुल खरवार, नीरज राय, अशोक यादव, राजू राय आदि उपस्थित थे। मैच में निर्णायक बृजेश कुमार मिश्रा एवं उद्घोषक सुरेन्द्रनाथ राय रहे।