नन्दगंज सराय शरीफ में युवा क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता में फीता काटकर मैच का शुभारम्भ करते मुख्य अ?
- फोटो : GHAZIPUR
नंदगंज। ग्राम सभा सराय शरीफ में युवा क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविंद्र श्रीवास्तव ने फीता काटकर और बैटिंग करके शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसको बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी पसंद करते हैं। कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। उद्घाटन मैच सहेड़ी और हरखूपुर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरखूपुर की टीम ने 72 रन बनाए। जवाब में सहेड़ी की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर उद्घाटन मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच शेखर को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गोपाल राय, अनूप गुप्ता, अरविंद बिंद, रोहित कुमार, दिनेश कुमार, शैलेश आदि मौजूद थे। संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज बिंद ने किया।