फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में आगे रहे विवेक

विज्ञापन
विज्ञापन
देशिक विकास दल विभाग की ओर से विकासखंड स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता कृषि मंडी स्थल जंगीपुर के मैदान में हुई। उद्घाटन नगर पंचायत चेयरमैन विजयलक्ष्मी गुप्ता ने फीता काटकर किया। बालकों की 100 मीटर दौड़ में विवेक राजभर सबसे आगे रहे। अमित यादव दूसरे, साकिब अनवार तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह 200 मीटर में अमित यादव प्रथम, जहेंद्र यादव द्वितीय एवं राहुल यादव तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में राहुल यादव पहले, सोनू यादव दूसरे, अभय गौड़ तीसरे, 800 मीटर में धर्मचंद्र राजभर प्रथम, इंदल प्रजापति द्वितीय, मनीष यादव तृतीय तथा 1500 मीटर दौड़ में इंदल प्रजापति पहले, अभिषेक चौरसिया दूसरे एवं मुकेश कुमार को तीसरा स्थान मिला। वालीबाल प्रतियोगिता में ग्राम सभा तुरकौलिया प्रथम, ग्राम सभा रामपुर द्वितीय रहा। संचालन अनिल कुमार गोस्वामी ने किया। विजयी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें