जमानिया विकास खण्ड में आयोजित कृषि मेला में मंचासीन विधायक सुनीता सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले में ब्लाकों पर आयोजित किसान मेले में किसानाें को क्रय केंद्र के जरिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपज बेचने का आह्वान किया गया। मेले में जहां प्रदर्शनी में किसानों को उत्पादों के बारे में जानकारी दी गई तो वहीं सरकारी योजनाओं के बारे में बताया भी गया। जबकि बेहतर कृषि के लिए कई किसान सम्मानित भी किए गए। जमानिया : विकासखंड परिसर में किसान मेला गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक सुनीता सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। पशुपालन विभाग के डॉ. संतोष कुमार ने पशु बीमा देख रेख टीकाकरण आदि के बारे में बताया। पूर्ति निरिक्षक मनोज सिंह ने कहा कि किसान पंजीकरण कराकर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय केंद्र पर अपनी उपज बेच सकते हैं। कृषि विभाग की ओर से फसल में लगने वाले रोगों से बचाव के उपाय की जानकारी दी गई। किसान सम्मान निधि तथा किसानों को मिलने वाले यंत्रों एवं उनके अनुदान के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह बीडीओ हरीनारायण एडीओ कृषि अंकित कुमार,रमाशंकर उपाध्याय जयप्रकाश गुप्ता संतोष पांडेय अरविंद सिंह जयप्रकाश गुप्ता डॉ. रुद्रकांत सिंह संजय जायसवाल आदि मौजूद थे। कासिमाबाद : किसान कल्याण मिशन की ओर से आयोजित कृषक मेला में सदस्य खाद्य रसद विपणन एवं वितरण ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के चौमुखी विकास के लिए संकल्पित है। यही कारण है कि पूरे प्रदेश में कृषक मेला के माध्यम से अच्छी खेती करने वाले किसानों के साथ अलग-अलग क्षेत्र में अपना योगदान देने वाले ग्रामीणों को इस मेले के माध्यम से सम्मानित किया जा रहा है। इसके बाद सभी विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी एवं स्टाल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी भारत भार्गव, खंड विकास अधिकारी किशोर कुमार सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. जेपी सिंह, डॉ. राजकुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, धर्मेंद्रनाथ राय, शिवजी गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार, पवनसुत गुप्ता, रामभुवन सिंह, शिवप्रताप सिंह, अरुण गुप्ता, श्याम नारायण सिंह, मनोज सिंह आदि मौजूद थे । संचालन तकनीकी सहायक कृषि विभाग पारसनाथ ने किया।