फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा शक्ति दौड़ प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागी हुए सम्मानित

विज्ञापन
कासिमाबाद तहसील के ग्रामसभा पाली में युवा शक्ति के तत्वावधान में दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ कर - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सिधागरघाट। क्षेत्र के ग्रामसभा पाली में युवा शक्ति के तत्वावधान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को श्री हीरा फक्कड़ स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने जीत के लिए दमखम दिखाया एवं दर्शकों ने भी तालियों से उनका स्वागत कर हौंसला बढ़ाया। ऐसे में अव्वल आए प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डा. सानंद सिंह ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता से युवाओं में आपसी समरसता व हौसला बढ़ता है। युवाओं को हार और जीत की चुनौती समझकर श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अभ्यास करना चाहिए। इस दौरान उपस्थित विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इस प्रकार के प्रतियोगित से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। इससें पहले युवा शक्ति के सदस्यों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। सबसे पहले मुख्य अतिथि ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा सभी प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त किया। युवा शक्ति दौड़ प्रतियोगिता के आयोजन में सूरज प्रसाद गुप्ता, पवन यादव, राहुल राजभर, राजन राय, आनंद राजभर, सोनू सहानी, निलेश कन्नौजिया एवं सभी नौजवान साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। देखा जाए तो 400 मीटर के दौड़ में लखुआ के अर्जुन राजभर प्रथम, पांडेयपुर के पिंटू राजभर द्वितीय, सुरवत के सुदिष्ट सहानी तृतीय का स्थान रहा। 800 मीटर के दौड़ में कादीपुर के अनिल बिंद प्रथम, बछईपुर, नगरा के अजित यादव द्वितीय कंटया लहंगा के प्रदीप पाल का तृतीय स्थान रहा। 1600 मीटर के दौड़ में मखदूमपुर के देवेंद्र राजभर प्रथम, बछईपुर,पलिया के अजित बिंद द्वितीय, सुलेमापुर महारे के सुनिल पासवान का तृतीय स्थान रहा। 5000 मीटर के दौड़ में सुलेमापुर महारे के सुनिल पासवान प्रथम, मखदूमपुर के शैलेंद्र यादव द्वितिय, दुर्गा स्थान के प्रद्युम्न यादव का तृतीय स्थान रहा। अतिथियों ने प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन के तौर पर स्मृति चिन्ह, मेडल एवं किट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्र के सम्मानित सदस्यों में कौशल किशोर राय, रामाशीष राय, राजेश गुप्ता, अजयऌराय, अमित राय, अविनाश राय, सत्यम शाही, अजय यादव परिवर्तन, मलखान यादव, आदित्य राव, आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें