फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बंदी समेत 17 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर के छावनी लाइन स्थित अस्थाई जेल के चार बंदी समेत 17 की रिपोर्ट शुक्रवार की देर शाम आठ बजे पाजिटिव आई। होम आइसोलेट एवं कोविड सेंटर में भर्ती 4213 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वही 67 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 165 मिले हैं। जनपद में कोरोना संक्रमित की रह-रहकर बढ़ रहे आंकड़े से जिला प्रशासन और मेडिकल टीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। ऐसे में संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए लगातार संदिग्धों की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा मेडिकल टीम जहां मरीजों को ट्रेस करने में जुटी हुई है। वहीं सर्वे टीम संदिग्धों को चिन्हित कर सूची तैयार करने में जुटी हुई है। देर शाम आई रिपोर्ट में अस्थाई जेल के चार बंदी, टाडा एक, बाराचवर दो, कासिमाबाद दो, यूसुफपुर दो, गौरा एक, तुलसीसागर एक,देवकली दो, पाली एक और जमानिया में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है।इस संबंध में नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि 17 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें