औड़िहार। क्षेत्र के करमपुर स्थित स्टेडियम में 25वीं अखिल भारतीय मेघबरन सिंह स्मारक इनामी हाकी प्रतियोगिता आयोजित है। दूसरे दिन रविवार को कुल पांच मैच खेले गए। पहले मैच में कुशीनगर ने बलिया को 3-0, दूसरे मैच में झांसी ने चरखारी (मध्य प्रदेश ) को 5-0 तथा तीसरे मैच में स्पोर्टस स्टेडियम लखनऊ ने मेजर ध्यानचंद क्लब कुशीनगर को 7-0 से हराया। इसी तरह चौथे मैच में डीएचए गाजीपुर ने सिगरा स्टेडियम वाराणसी को 4-1 तथा पांचवें मैच में मेघबरन सिंह हाकी एकेडमी करमपुर ने हाकी एकेडमी कानपुर को 3-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। अंपायर विरेंद्र बहादुर सिंह, तेजप्रताप सिंह, मुहम्मद सलीम, महेंद्र कोरिया एवं मु. कमाल रहे। इस अवसर पर कोच इंद्रदेव उपस्थित थे।