फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता : रवि को तिहरा और श्रेया को डबल खिताब जीतने का श्रेय

विज्ञापन
सादात उच्च प्राथमिक विद्यालय न्याय पंचायत स्तर बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में प्र
विज्ञापन
सादात। सादात न्याय पंचायत के विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय सादात के परिसर में बुधवार को हुई। प्राथमिक स्तर के बालकों की 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय सादात द्वितीय के अनुज, बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सादात प्रथम की अनन्या ने पहला स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक स्तर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सादात के रवि और बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय शिकारपुर की प्रतिज्ञा ने बाजी मारी। रवि को तिहरा और श्रेया को डबल खिताब जीतने का श्रेय प्राप्त हुआ। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर की दौड़ में कंपोजिट विद्यालय शिकारपुर के राजा को प्रथम, प्राथमिक विद्यालय टांडा के प्रिंस को द्वितीय और टांडा के ही अंश को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय सादात प्रथम की श्रेया को प्रथम और सादात द्वितीय की रेशमा को द्वितीय स्थान मिला। दो सौ मीटर दौड़ में शिकारपुर के अंकित पहले, इसी विद्यालय के अरुण यादव दूसरे, बालिकाओं में सादात प्रथम की श्रेया प्रथम और टांडा की प्रीति को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर की दौड़ में सवास के सुजीत और बालिका वर्ग में इसी विद्यालय की अंजली को द्वितीय स्थान मिला। दो सौ मीटर की दौड़ में सादात के विकास यादव पहले, शिकारपुर के सतीश यादव दूसरे, बालिका वर्ग में शिकारपुर की प्रतिज्ञा प्रथम और सवास की अंजलि को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। 400 मीटर की दौड़ में सादात के रवि पहले, शिकारपुर के आदित्य दूसरे, बालिका वर्ग में सादात की शीतल को प्रथम और शिकारपुर की चांदनी को द्वितीय स्थान मिला। 600 मीटर की दौड़ में सादात के रवि पहले, सवास के निखिल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। कबड्डी में बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में सादात प्रथम ने बाजी मारी जबकि सवास दोनों वर्ग में द्वितीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के अंत में मुख्य अतिथि वंशराज यादव और वर्तमान ब्लाक अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाड़ियों को मेडल और टीम को ट्राफी प्रदान किया। रेफरी की भूमिका सत्यप्रकाश चौबे, शीतला प्रसाद यादव, लालबहादुर कनौजिया, बटेश्वर राम, संतोष यादव और विनोद यादव ने निभाई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सत्यभामा दीक्षित, करुणाकर राय, विवेक, नंदलाल राम, शालिनी यादव, दूधनाथ राम मौजूद थे। अंत में उच्च प्राथमिक विद्यालय सादात के प्रधानाध्यापक सुभाष सिंह यादव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें