मरदह। उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजौरा के परिसर में ब्लाॅक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। सभी वर्गों की प्रतियोगिता में 540 अंक प्राप्त कर सिंगेरा न्याय पंचायत ने बाजी मार ली। 305 अंक के साथ हैदरगंज दूसरे और 285 अंक के साथ नसरतपुर न्याय पंचायत को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। बालिकाओं की 30 किग्रा कुश्ती में सिंगेरा की नंदिनी ने अपने दमखम का लोहा मनवाया। मरदह की प्रतिज्ञा चौहान को दूसरा स्थान मिला। बालिकाओं की 33 किग्रा में मरदह की दीपिका प्रथम, हैदरगंज की बेबी राजभर द्वितीय, 37 किग्रा में मरदह की शिल्पी यादव पहले, सिंगेरा की स्नेहा दूसरे, 40 किग्रा में मरदह की रेशमी मद्धेशिया प्रथम, सिंगेरा की रूबीना द्वितीय, 45 किग्रा में हैदरगंज की अमृता राजभर पहले, मरदह की आंचल दूसरे, 50 किग्रा में हैदरगंज की सुरमिला प्रथम, बालकों के 27 किग्रा में बीरबलपुर के आलोक पहले, हैदरगंज के राकी दूसरे, 30 किग्रा में नसरतपुर के प्रियांशू राजभर प्रथम, पलिया के सत्यपाल द्वितीय, 33 किग्रा में बीरबलपुर के हिमांशु पहले, नसरतपुर के प्रिंस दूसरे, 35 किग्रा में गांई के इरफान प्रथम, हैदरगंज के विजय राजभर द्वितीय, 40 किग्रा में सिंगेरा के कृष्णा पहले, हैदरगंज के समीर दूसरे, 45 किग्रा में हैदरगंज के रविकांत यादव प्रथम, सुलेमापुर के अविनाश द्वितीय, 50 किग्रा में नसरतपुर के सुजीत पहले, सिंगेरा के विजय यादव दूसरे स्थान पर रहे। प्राथमिक स्तर की बालिकाओं की योग एवं जिम्नास्टिक में अमृता पहले, आंचल दूसरे, इशिका तीसरे, उच्च प्राथमिक स्तर पर शिल्पा प्रथम, रोशनी द्वितीय, रुबीना तृतीय, बालक वर्ग में अमन पहले, जय दूसरे, केशव तीसरे, उच्च प्राथमिक स्तर पर कृष्णा प्रथम, चित्रांश द्वितीय, शिवम तृतीय, जूडो-कराटे बालिका वर्ग के 25 किग्रा में आंचल, 30 किग्रा में संजना, 40 किग्रा में सुष्मिता, 45 किग्रा में अमृता को पहला स्थान मिला। निर्णायक मंडल ने विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सीता सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शशिप्रकाश सिंह, अनिरुद्ध सिंह, शिवबालक यादव, बीईओ दीनानाथ साहनी,आनंद प्रकाश यादव, वेदप्रकाश पांडेय, संध्या सिंह आदि मौजूद थीं।