फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियनशिप के लोगों और थीम का हुआ अनावरण

विज्ञापन
जूनियर/सब जूनियर नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के थीम का अनावरण करते एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। आगामी 17 से 21 मार्च तक होने वाली जूनियर एवं सब जूनियर नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लोगो एवं थीम की लांचिंग रविवार को स्थानीय एक पैलेस में पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की ओर से की गई। इस अवसर पर प्रदेश एसोसिएशन के प्रतिनिधि के रूप में उत्तर प्रदेश पॉवरलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव एवं प्रतियोगिता के निदेशक अनुज तिवारी एवं कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार झा ने जिले के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से चैंपियनशिप के लोगों एवं थीम का अनावरण किया। मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए प्रदेश सचिव अनुज तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के जूनियर, सब जूनियर खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेफरी, ऑफिशियल, चैंपियन एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता, द्रोणाचार्य विजेता भी उपस्थित रहेंगे। खिलाड़ियों के रहने की समुचित व्यवस्था के साथ ही उनके भोजन आदि की व्यवस्था स्थानीय एसोसिएशन की तरफ से की गई है। यह प्रतियोगिता न केवल गाजीपुर के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इस प्रतियोगिता में लगभग 600 खिलाड़ी एवं ऑफिशियल के भाग लेने की संभावना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य आयोजन स्थानीय कान्हा पैलेस के अतिरिक्त जिले के कई अन्य स्थानों पर किया जाएगा। शीघ्र ही देश एवं प्रदेश स्तर के अन्य पदाधिकारी भी जिले में पहुंचने वाले हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव, संजय राय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रदेश सहसचिव अरविंद शर्मा, संरक्षक महेश प्रताप सिंह, जिला संयोजक मनोज कुमार सिंह, सह संयोजक संजीव सिंह, पुनीत सिंघल, प्रांशु राय, एबादुर्रहमान आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता के कार्यक्रम की जानकारी आयोजन सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमित राय ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें