गाजीपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 01431/01432 पुणे-गाजीपुर सिटी-हडपसर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। पुणे से 17 से 28 अप्रैल तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार तथा गाजीपुर सिटी से 19 से 30 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार एवं बृहस्पतिवार को चार फेरों में किया जाएगा।
01431 पुणे-गाजीपुर सिटी ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी पुणे से सुबह 06.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन मदन महल से रात 12.45 बजे खुलकर औड़िहार शाम 05.55 व गाजीपुर सिटी 06.05 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 01432 गाजीपुर सिटी-हडपसर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी से सुबह 04.20 बजे खुलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी में शयनयान श्रेणी के छह, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के पांच, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार तथा एसएलआरडी के दो कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। संवाद