फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष सचिव ने अधिकारियों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से मंगलवार से होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर मंगलवार को अधिकारियों के साथ निरीक्षण गृह में बैठक कर माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव जयशंकर दुबे ने तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने इस परीक्षा को नकलविहीन ढंग से सकुशल संपन्न कराने का निर्देश अधिकारियों के साथ को दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह आयोग की एक महत्वपूर्ण परीक्षा है जिसे सजगता एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराया जाना हम सभी का दायित्व है। परीक्षा के दौरान कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रत्येक स्तर पर सतर्कता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने वेबकास्टिंग के संबंध में जानकारी हासिल की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि.रा. राजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें