फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी परीक्षा 42 परीक्षा केंद्रों पर, शामिल होंगे 33682 अभ्यर्थी, तैनात होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
रेवतीपुर। नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज पर पेट परीक्षा को लेकर शिक्षकों को जानकारी देते एसडीएम रम? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) मंगलवार को होगी। इस परीक्षा में दोनों पाली में 33 हजार 682 परीक्षार्थी बैठेंगे। इनके लिए जिले में कुल 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकलविहीन तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए चार जोनल एवं सत्रह सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अलावा चार सहायक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी निगरानी करेंगे। सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) आज दो पालियों में आयोजित की गई है। इस परीक्षा में दोनों पाली में 33682 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। सुबह दस से बारह बजे तक पहली पाली में 16841 एवं दूसरी पाली में तीन से पांच बजे तक होने वाली परीक्षा में 16841 परीक्षार्थी बैठेंगे। इनके लिए शहर के साथ ही जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए चार जोनल, सत्रह सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके अलावा हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। पांच सौ से ज्यादा परीक्षार्थियों वाले चार केंद्रों पर सहायक स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओमप्रकाश राय ने बताया कि परीक्षा कोविड गाइडलाइन के अनुपालन में कराई जाएगी। परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद ही कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें