फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी, लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। थाना क्षेत्र के दीनापुर प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित प्रेम सिंह के खेत में करीब डेढ़ एकड़ में सागौन और शीशम का बागीचा है। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे ही बागीचे के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन विद्युत तारों से निकली चिंगारी से आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग तेजी से फैलने लगी। पास से गुजर रहे समाजसेवी शिवाजी सिंह ने बड़े विवेकपूर्ण ढंग से काम लिया। उन्होंने राहगीरों से आग बुझाने के लिए मदद मांगी, कुछ लोगों के साथ बागीचे में घुसकर तेजी से फैल रही आग की लपटों से कुछ दूरी पर चारों तरफ फैले सूखे पत्ते और खर-पतवार आदि को हटाकर साफ कर दिया। जिससे आग पर काबू पा लिया गया। शिवाजी सिंह के इस प्रयास की लोगों ने खूब सराहना की। लोगों ने बताया कि अगर सूझबूझ से काम नहीं लिया गया होता तो दीनापुर और जमुआंव की सैकड़ों बीघा गेंहू की पकी फसल नष्ट हो गई होती। आग की सूचना पर कुछ ही देर बाद पहुंची फायर बिग्रेड की टीम भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें