फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सीएम पर टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद नारेबाजी और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों को पुलिस चिह्नित करने में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुहम्मदाबाद पुलिस ने सोमवार की देर शाम एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को अदिलाबाद चौराहा के पास से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एक वीडियो वायरल हो रहा था, इसमें एक व्यक्ति किसी सोशल मीडिया वाले से बातचीत में मुख्यमंत्री को लेकर टिप्पणी कर रहा है। इस मामले में बलुआ टप्पा कठउत गांव निवासी लोकेश राय ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। वीडियो की जांच में टिप्पणी करने वाले की पहचान पुलिस ने मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के जफरपुरा निवासी सफीर उर्फ मुहम्मद शब्बीर के रूप में की थी। उपनिरीक्षक अनिल कुमार पांडेय पुलिस के साथ भ्रमण कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि टिप्पणी करने वाला आरोपी सफीर उर्फ मुहम्मद शब्बीर अदिलाबाद चौराहा के पास मौजूद है। घेराबंदी करके पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि टिप्पणी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें