गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक द्वितीय-तृतीय एवं परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षा जारी है। शुक्रवार को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 39 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. समरबहादुर सिंह ने बताया कि पहली पाली में स्नातक तृतीय वर्ष इतिहास की परीक्षा में 261 में पांच परीक्षार्थी अनुप स्थित तथा शेष 256 ने परीक्षा दी। शाम की पाली में स्नातक द्वितीय वर्ष राजनीति शास्त्र में 528 में 11 अनुपस्थित तथा 517 उपस्थित एवं बीकाम में 428 में 427 उपस्थित एवं एक ने परीक्षा छोड़ दी। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार शहीद स्मारक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह की पाली में बीए तृतीय वर्ष इतिहास प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा में राजकीय महाविद्यालय के 69 के अलावा जंगबहादुर राय डिग्री कालेज लौवाडीह के दो एवं सरजू राय मेमोरियल डिग्री कालेज गांधीनगर के नौ सहित कुल 80 छात्रों में छह अनुपस्थित रहे। प्राचार्य डा. राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा में शासन की ओर से निर्धारित कोविड नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया। महाविद्यालय के सह केंद्राध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, डा. आस्था सिंह एवं डा. मृत्युंजय कुमार आंतरिक उड़ाका दल के रूप में परीक्षा के दौरान सक्रिय रहे। जमानिया संवाददाता के अनुसार स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष इतिहास एवं द्वितीय वर्ष राजनीति शास्त्र विषय की परीक्षा महाविद्यालय स्थित केंद्र पर हुई। इसमें पंजीकृत 593 के सापेक्ष 577 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जबकि 16 परीक्षार्थी अनुस्पस्थित रहे। महाविद्यालय की केंद्राध्यक्ष डॉ. विमला देवी के निर्देशन में दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।