फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को परेशान किया तो सड़क पर उतरेगी सपा : प्रदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिला इकाई की मासिक बैठक रविवार को कंसापुर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में छात्रों को उत्पीड़न और पूर्व मंत्री के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद यदि छात्रों को अरेस्ट किया या समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को परेशान किया जाएगा, तो समाजवादी पार्टी अब चुप नहीं बैठेगी। कहा कि सपा अब सड़क पर उतरने के लिए तैयार है।
बताया कि आगामी छह व सात अगस्त को पूर्व मंत्री राष्ट्रीय सचिव राम आश्ररे विश्वकर्मा जिले में कार्यकर्ता संवाद करेंगे। छह अगस्त को वे औराई व ज्ञानपुर वहीं सात अगस्त भदोही विधानसभा क्षेत्र में उनका कार्यकर्ता से संवाद होगा।
विज्ञापन

इसको लेकर रूपरेखा तैयार की गई है। संचालन ह्रदय नारायण प्रजापति ने किया। मौके पर कल्लन यादव, संतोष यादव, जमील अंसारी, लालचंद बिंद, अंजनी शुक्ल, राजेन्द्र दुबे, हसनैन अंसारी, पंचलाल सरोज, केशनारायण यादव, रुद्रपति दुबे, सलाउद्दीन अंसारी, डॉ. पवन विश्वकर्मा, रामयज्ञ पाल, गामा प्रसाद यादव, धर्मेंद्र कुमार मिश्र पप्पू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें