फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गोली कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सपा ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के सुकडेहरा गांव में दो सगे भाइयों पर हुई फायरिंग के मामले में समाजवादी पार्टी ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। बुधवार को जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि 13 अक्तूबर की शाम करीब 6:30 बजे गांव के ही सर्वेश राय उर्फ सिंटू, आशुतोष राय उर्फ बिट्टू और अन्य आरोपियों ने कथित तौर पर अवैध राइफल से अंधाधुंध गोलीबारी की। इसमें राघवेश सिंह यादव और पंकज सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई जरूरी है, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना कायम रहे।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में विधायक शोएब अंसारी, विधायक जयकिशन साहू, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, रामकृत यादव, अंबिका यादव, अजय, जयराम भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें