फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एसआईआर पर सपा को सजग रहने की जरूरत

विज्ञापन
सपा कार्यालय समता भवन में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते रामपुर सांसद इमाम मोहीबुल्ला नदवी​। स्र
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से मुलायम सिंह यादव की जयंती पर समता भवन कार्यालय पर शनिवार को माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बतौर मुख्य वक्ता रामपुर के सांसद इमाम मोहिब्बुल्लाह नदवी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की ओर से चलाए जा रहे एसआईआर कार्यक्रम से सजग रहने की जरूरत है। गरीबों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को मतदाता सूची से बाहर करने की साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार संवैधानिक संस्थाओं की ताकत को कमजोर कर रही है। इससे लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। उन्होंने नेता जी को सर्वसमाज का नेता और समाजवादी आंदोलन का मजबूत स्तंभ बताया। कहा कि वह लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डॉ. लोहिया के बाद समाजवादी विचारधारा के सबसे बड़े पैरोकार थे। पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि नेता जी हमेशा इस देश और प्रदेश के कमजोर तबके के साथ खड़े थे। विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि वह हमेशा व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्षरत रहे। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि नेता जी आजीवन गैर बराबरी के खिलाफ संघर्ष करते हुए समतामूलक समाज बनाने की लड़ाई लड़ते रहे। इससे पहले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के लोकतंत्र, संविधान, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय की रक्षा करने के साथ साथ अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, रामधारी यादव, डॉ. नन्हकू यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, संतोष, सुनील, पुनीता खुश्बू आदि मौजूद थींं। गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें