फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सीएम प्रोत्साहन योजना के लिए पंचायतों का मूल्यांकन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विकास कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की पांच ग्राम पंचायत के प्रधानों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना में प्रधानों के लिए आवेदन होने के बाद सत्यापन का प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद प्रदेश स्तर पर गठित टीमों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पांच पंचायतों का चयन किया जाएगा।मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना के तहत हर साल पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों के निर्धारित बिंदुओं के आधार पर पुरस्कार के लिए पंचायतों का चयन किया जाता है। इसके लिए पंचायत राज विभाग के पोर्टल पर आवेदन के जिला स्तरीय व उसके बाद प्रदेश स्तर पर गठित टीम की ओर से सर्वे का कार्य किया जाता है। सर्वे में बेहतर पाए जाने पर संबंधित ग्राम पंचायतों को पुरस्कार दिया जाता है। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को प्रोत्साहित करना है। जिले में 1236 ग्राम पंचायतें हैं। जिले से कुल 30 पंचायतों ने योजना में शामिल होने के लिए आवेदन किए थे। इनमें से 11 ग्राम पंचायतें पात्र पाई गई। सर्वे में वर्ष 2024 से 2025 तक कराए गए विकास कार्यों को परखा जाएगा। जिला स्तरीय अधिकारी निर्धारित बिंदुओं पर मूल्यांकन कर रहे हैं। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य स्तर पर मूल्यांकन सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें