फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा सांसद अफजाल अंसारी की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती, मुख्तार के बेटे ने दी जानकारी; जानें क्या हुआ

Sat, 24 Oct 2026 08:18 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई है। आनन-फानन उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की विशेष टीम की देखरेख में उनका इलाज हो रहा है। अफजाल अंसारी के भतीजे और मऊ सदर सीट से विधायक अब्बास अंसारी ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
Afzal Ansari - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के सपा सांसद अफजाल अंसारी की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। पिछले तीन-चार दिन से बुखार से पीड़ित सांसद को शुक्रवार शाम सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल ले गए, जहां उन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उनके प्रतिनिधि के मुताबिक, फिलहाल उनकी स्थिति कुछ ठीक बताई जा रही है। सांसद के प्रतिनिधि बलिराम पटेल ने बताया कि अफजाल अंसारी मुहम्मदाबाद स्थित अपने आवास पर थे। पिछले तीन-चार दिन से उन्हें बुखार आ रहा था। 

स्थानीय चिकित्सक से उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार शाम सीने में दर्द की शिकायत के साथ उन्हें तीन-चार बार उल्टी हुई। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

अब्बास अंसारी ने सोशल मीडिया पर मांगी दुआ
सांसद की तबीयत बिगड़ने की जानकारी उनके भतीजे और मऊ से विधायक अब्बास अंसारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, बड़े अब्बा जनाब अफ़ज़ाल अंसारी साहब (सांसद गाज़ीपुर) की तबीयत अचानक खराब हो गई है, लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
इस जानकारी के सामने आने के बाद सांसद के समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ गई। लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन

पूर्वांचल की राजनीति का प्रमुख चेहरा हैं अफजाल
अफजाल अंसारी गाजीपुर की राजनीति के प्रमुख चेहरों में शामिल हैं। भाजपा सरकार आने के बाद से उनके और उनके परिवार से जुड़े मामलों में लगातार कार्रवाई होती रही है। मुख्तार अंसारी के निधन के बाद परिवार की राजनीतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों में भी अफजाल अंसारी की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें