फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता से मारपीट मामले में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 04 Jun 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बाजार में बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे सपा नेताओं के बीच हुई मारपीट के मामले में पीड़ित नेता रामबचन यादव ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और लूट का नामजद मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


सपा नेता रामबचन यादव ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह धरवाकला  निवासी लल्लन यादव के यहां तिलक समारोह में भाग लेकर अवधेश यादव के साथ स्कार्पियो से लौट रहे थे। इस दौरान शाम करीब साढ़े चार बजे कासिमाबाद पुरानी बाजार में एक सफारी ने ओवरटेक कर उनके वाहन को रोक लिया।

गाड़ी रुकते ही सफारी से उतरे एक सपा नेता ने आधा दर्जन लोगों  के साथ मिलकर उन्हें और अवधेश को गाड़ी से खींच लिया। इसके बाद सफारी सवारों ने लात-घूसों और डंडे से उनकी पिटाई की। आरोप लगाया कि हमलावरों ने 25 हजार नकदी और एक सोने की चेन छीन ली।
विज्ञापन


इस संबंध में एसएसआई संजय शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर जगरो गांव निवासी रामदरश यादव, कोड़ार गांव निवासी राहुल मिश्रा, गेवड़ी गांव निवासी जितेंद्र यादव, पड़िता गांव निवासी लालजी यादव तथा सुरेंद्र यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें