फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: महाहर धाम का एसपी ने लिया जायजा, दोनों पक्षों से की वार्ता

विज्ञापन
महाहर धाम परिसर में दोनों पक्षों से वार्ता करते एसपी डॉ. ईरज राजा। संवाद
विज्ञापन
मरदह। महाहर धाम मंदिर परिसर में सुंदरीकरण कार्य के तहत बनी चहारदीवारी को लेकर उपजे विवाद को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने दोनों पक्षों शिव सेवा आश्रम और रविदास प्रेरणा स्थल समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे प्रकरण की जानकारी ली और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। बता दें कि बीते बृहस्पतिवार से मंदिर परिसर में चाहरदीवारी निर्माण को लेकर विवाद शुरू हुआ था। संत रविदास मंदिर के पास दीवार निर्माण का विरोध करते हुए समिति के लोगों ने आंदोलन शुरू कर दिया था। इस दौरान भीम आर्मी और बसपा से जुड़े लोगों ने चक्का जाम, धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की, जिससे प्रशासन अलर्ट हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को एसडीएम सदर रविश गुप्ता और सीओ कासिमाबाद अनुभव राजर्षि ने मौके पर पहुंचकर एक फीट दीवार हटवाई थी।
विज्ञापन

इसके बाद शनिवार को एडीएम भू-राजस्व आयुष चौधरी और एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराते हुए फर्श सुंदरीकरण, दुकानों के लिए वैकल्पिक स्थान और दीवार में आंशिक बदलाव पर सहमति बनाई थी। इसके बावजूद एक पक्ष की असंतुष्टि की सूचना पर सोमवार को एसपी डॉ. ईराज राजा स्वयं मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत की। उन्होंने आपसी सौहार्द बनाए रखने और विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकालने पर जोर दिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महाहर धाम परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर सीओ कासिमाबाद के साथ मरदह पुलिस, एक प्लाटून व डेढ़ सेक्शन पीएसी बल मौजूद रहा। विवाद के चलते पर्यटन विभाग द्वारा कराया जा रहा सुंदरीकरण कार्य पांचवें दिन भी ठप रहा। इस दौरान एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, सीओ अनुभव राजर्षि, थानाध्यक्ष तारावती यादव समेत दोनों पक्षों के पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें