मुख्य आरक्षियों में भी व्यापक फेरबदल किया गया है। चंद्रजीत पासी, मनोज कुमार यादव और भीमसेन सिंह को थाना करण्डा निवेदिता यादव (महिला आरक्षी) को बाना नंदगंज राजीव कुमार, मोहसिन कमाल अंसारी और सुरेश कुमार तिवारी को क्रमशः शादियाबाद, कासिमाबाद और नोनहरा क्षेत्र में तैनाती मिली। कुल मिलाकर, मुख्य आरक्षी स्तर पर लगभग 31 कर्मियों की नई तैनाती की गई है।
इसे भी पढ़ें; Dhanteras: काशी में श्रद्धालुओं पर खजाना लुटा रहीं मां अन्नपूर्णा, स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन कर निहाल हुए भक्त
आरक्षी स्तर पर 29 कर्मियों का स्थानांतरण
आरक्षी स्तर पर भी 29 कर्मियों की तैनाती बदली गई है। राघवेन्द्र मिश्र, राजेश कुमार, शुभम कुमार, अराधना देवी और दीपा सिंह (महिला आरक्षी) को थाना करण्डा मनीष कुमार और मनोज गुप्ता को जंगीपुर, आकांक्षा (महिला आरक्षी) को नन्दगंज से जंगीपुर, विपिन कुमार, शिव गोविन्द और सोनू सरोज को करीमुद्दीनपुर,अंजनी कुमार द्विवेदी को अभियोजन कार्यालय, श्रवण कुमार को पैरोकार, थाना सादात नियुक्त किया गया है।
एसपी ने कुछ चौकियों के प्रभारी पदों को यथावत रखा है। इन अधिकारियों के कार्य और क्षेत्रीय नियंत्रण को संतोषजनक माना गया है।
एसपी बोले, व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की पहल
एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि स्थानांतरण की यह प्रक्रिया सामान्य प्रशासनिक कदम है। इसका उद्देश्य जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक कुशल, अनुशासित और जवाबदेह बनाना है। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि नव-तैनात कर्मियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कराया जाए।