शहर के छावनी लाइन स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को मिठाइयां, फल एवं मोमबत्ती का वितरण करते एसपी
- फोटो : GHAZIPUR
दीपावली पर एसपी रामबदन सिंह और एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बृहस्पतिवार को शहर के छावनी लाइन स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर मिठाई, फल और मोमबत्ती का वितरण किया। दीपावली के पूर्व संध्या पर जहां विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षकों ने बुधवार की देर शाम अपने- अपने क्षेत्र के गरीब, असहाय परिवार बच्चों के बीच पहुंचकर त्योहार मनाया। मिठाई, फल और दिए का वितरण का खुशियां बटोरी। इसके अलावा उनके साथ कुछ समय व्यतीत कर खुशियां बांटी। साथ ही उन्हें दीपावली के त्योहार की शुभकामना भी दी। इधर एसपी रामबदन सिंह, एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी, एसपी ग्रामीण और सीओ सिटी ने छावनी लाइन स्थित स्थित वृद्धाश्रम जाकर वहां मौजूद वृद्धजनों को मिठाइयां, फल एवं मोमबत्तियां बांटकर उनके साथ दीपावली का त्योहार मनाया। उन्हें त्योहार की बधाई दी।