फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एसपी ने नौ में से तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर किया निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के विभिन्न थाना परिसरों में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन हुआ। सुबह से ही फरियादी प्रार्थना-पत्र लेकर थाने पहुंच गए थे। सुबह दस बजे से अधिकारियों ने सुनवाई करने के साथ संबंधित कर्मियों को निस्तारण का निर्देश दिया। इधर एसपी ओमवीर सिंह ने खानपुर थाने में प्रार्थना-पत्रों पर सुनवाई की। इस दौरान आए नौ प्रार्थना-पत्रों में तीन का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

साथ ही एसपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शिव महाविद्यालय फरीदहां रामजीत फॉर्मेसी टड़वा कॉलेज का निरीक्षण किया। चुनाव से संबंधित सुरक्षा सहित अधिकारियों-कर्मचारियों के रहने के संबंध में जानकारी लेने के साथ अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने थाना दिवस पर फरियादियों के समस्याओं का निस्तारण करते हुए चुनाव के दौरान चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को रहने के लिए महाविद्यालय में व्यवस्था की गई है उनका निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें