फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षक मिले अनुपस्थित, वेतन रोकने को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसडीएम संजय यादव ने शनिवार को कंपोजिट विद्यालय गहमर पर बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रधानाध्यापक समेत कुल चार शिक्षक अनुपस्थित मिले। एसडीएम की ओर से अनुपस्थित प्रधानाध्यापक और शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने और कार्रवाई को लेकर बीएसए हेमंत राव को पत्र लिखा। गहमर कंपोजिट विद्यालय को मतदान केंद्र के रूप में चयनित किया गया है। यहां कुल पांच बूथ बनाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान आठ शिक्षकों में चार शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम ने मौके पर ही प्रधानाध्यापक संजय सिंह सहित अनुपस्थित शिक्षक राकेश कुमार सिंह, चंद्रभान बिंद, राममिलन मौर्य के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन पोर्टल पर उन्हें अनुपस्थित किया। साथ ही इन शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भी लिखा है। इस संबंध में एसडीएम संजय यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मौके पर पहुंचने पर प्रधानाध्यापक संजय सिंह ने बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी होने की बात कही। जांच कराने के बाद पता चला कि आज उनकी बोर्ड की कोई ड्यूटी नहीं लगी है। विद्यालय में कुल 109 बच्चों के उपस्थिति दर्ज की गई थी। जबकि मौके पर केवल 32 बच्चे ही मिले। मतदान केंद्र पर बिजली, पेयजल, शौचालय, रैंप आदि सहित मूलभूत सुविधाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें