फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सपा प्रतिनिधिमंडल टड़वां सौरी गांव पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के कथित लोगों द्वारा 8 मार्च को मारपीट का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जखनियां विधानसभा के तहत टड़वां सौरी गांव के दलित बस्ती पहुंचकर लोगों से उनका हाल जाना और घटना की विस्तार से जानकारी ली। पिछले दिनों आजमगढ़ के भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के कथित लोगों द्वारा कुछ लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया था।
सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव की अगुवाई में पहुंची प्रतिनिधिमंडल ने तत्काल हमलावरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया। उन्होंने इस सिलसिले में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से भी मिलने का फैसला लिया। मालूम हो कि 8 मार्च को दलित बस्ती के युवा बाजार जा रहे थे। उसी वक्त सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के घर पर बैठे उनके प्रतिनिधि हरिकेश यादव, चिरागान यादव, यशनाथ यादव और अवनीष यादव आदि ने उन नौजवानों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारने-पीटने का मामला सामने आया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि योगीराज में सत्ता संरक्षित अपराधी बेलगाम हुए हैं। पुलिस भी उन पर हाथ डालने से कतरा रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में दलित उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। भाजपा के तथाकथित रामराज्य में कोई सुरक्षित नहीं है। आए दिन लूट खसोट, चोरी, डकैती, बलात्कार और हत्या की घटनाएं हो रही हैं।
इन घटनाओं पर रोक लगाने में योगी सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। यह सरकार सिर्फ चोंच लड़ाने में व्यस्त हैं। पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। कानपुर देहात में पूरे प्रशासनिक अमले के सामने मां-बेटी के आग में जलकर मरने, प्रयागराज में हुई अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या और अब भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के गुर्गों द्वारा दलितों को अपमानित करने और मारपीट कर घायल करने की घटना ने प्रदेश के कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता योगीराज में व्याप्त जंगलराज के चलते दहशत में हैं। जनता इस सरकार से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहती है। इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से कन्हैया लाल विश्वकर्मा, कमलेश यादव भानु, कैलाश यादव,हरिनाथ भास्कर, रामाशीष यादव, जलालुद्दीन, राम अवतार, स्नेही यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें