फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार की देर शाम हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक सहित दो की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक का शव परिजन लेकर चले गए, वहीं अधेड़ के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मरदह संवाददाता के अनुसार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रायपुर बाघपुर पास के पास सर्विस रोड पर शराब के नशे में तेज रफ्तार से जा रहे एक ही बाइक पर सवार तीन दोस्त बेकाबू होकर खाई में गिर गए। दुर्घटना में पंकज राम (25) निवासी जहूराबाद थाना बरेसर की सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि दुर्गेश राम और नीरज राम गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए मरदह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टरों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव लेकर घर चले गए। तीनों युवक आपस में दोस्त थे।
वहीं एक दूसरे हादसे में सादात थाना क्षेत्र के सरदारपुर गांव निवासी रमेश (50) की शाम सात बजे पेट्रोल पंप के पास बाइक की चपेट में आने से सरदारपुर चट्टी पर रमेश कपड़ा सिलाई का काम करते थे। वह दुकान से घर जा रहा थे कि तभी रास्ते में बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार कर भाग गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि बाइक सवार की तलाश जारी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

-
अनियंत्रित बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, तीन घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के धरवार कला गांव के पास कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग पर मंगलवार की देर रात ब्रेकर पर अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
धरवार कला गांव निवासी बदरे आलम के पुत्र परवेज अहमद (40) कासिमाबाद बाजार से अपनी साइकिल से घर लौट रहा था। धरवार कला गांव के सामने कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग पर ब्रेकर के पास पीछे से नोनहरा थाना क्षेत्र के महुवारी गांव निवासी आनंद राम (30) पुत्र अर्जुन राम बाइक से अपने दोस्त पप्पू राम (25 वर्ष) पुत्र जियूत राम के साथ घर लौट रहे थे। ठोकर पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार परवेज अहमद और बाइक चालक आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पप्पू को मामूली चोटें आई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर परवेज अहमद को परिजन निजी अस्पताल में ले गए तो आनंद राम की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पप्पू को मामूली चोट होने से इलाज कर घर भेज दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें