भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक बृहस्पतिवार को छावनी लाइन स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णबिहारी राय ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को केंद्र में रखकर जिन नीतियों का संचालन प्रधानमंत्री ने किया है। वह संगठन के लिए शक्ति का स्रोत है। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने कहा की सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों से जनता में सरकार के प्रति विश्वास की भावना जागृत हुई है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि संगठन की ओर से जो कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। उनमें बूथ समितियों का सत्यापन, 23, 24, 25 जुलाई को कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य को महाभियान के रूप में कराया जाना है। अधिकाधिक स्थानों पर कैंप लगाकर अधिकाधिक लोगों के टीकाकरण के लक्ष्य को निर्धारित करना। पूर्व प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय ने पंचायत चुनाव में सफलता मिलने पर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए संगठन के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर जमानिया की विधायक सुनीता सिंह, मुहम्मदाबाद की विधायक अलका राय, सदर विधायक डॉ. संगीता बलवंत, पूर्व विधायक शिवपूजन राम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, विजयशंकर राय, ब्रिजेंद्र राय, विनोद अग्रवाल, मुराहू राजभर, सुनील सिंह, रमेश सिंह, नरेंद्रनाथ सिंह, रामनरेश कुशवाहा, योगेश सिंह, जितेंद्रनाथ पांडेय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, अखिलेश सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, ओमकार मिश्रा, योगेश सिंह, राजेश भारद्वाज, सरोज मिश्रा, शीला सोनकर, पूनम मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने किया।